AIIMS Recruitment 2026: एम्स में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां करें चेक पूरी डिटेल

AIIMS Delhi Recruitment 2026: एम्स दिल्ली में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I, जूनियर रिसर्च फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार एम्स दिल्ली में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे पात्रता मानदंड की जांच करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एम्स दिल्ली में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 24 अगस्त, 2026 निर्धारित है।
एम्स दिल्ली में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I के पद के लिए आयु 40 वर्ष और जूनियर रिसर्च फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 73,000 रुपये, जूनियर रिसर्च फेलो को 48,000 रुपये और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 37,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस/बीडीएस/बीएचएमएस/बीयूएमएस या बीएएमएस में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर की डिग्री/लाइफ साइंस/क्लिनिकल रिसर्च/सोशल साइंस आदि में डिग्री और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।




















