Big Breaking UP: देर रात डबल डेकर निजी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 18 की मौत जबकि 19 घायल

खबर शेयर करें

UP ACCIDENT NEWS: मंगलवार देर रात रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लुधियाना से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही एक डबल डेकर निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से अधिक लोग घायल हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। एडीजी लखनऊ जोन सत्य नारायण साबत ने बताया कि इस हादसे में 18 लोग मारे गए हैं। वहीं बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भीषण सडक़ हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। ऐसे में बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कि अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई।

Ad Ad

हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। करीब रात साढ़े तीन बजे तक चार लोगों के शव घटनास्थल पर दबे पड़े थे, जबकि 11 की मौत की पुष्टि सीएससी रामसनेहीघाट ने की। वहीं एक की मौत बाराबंकी जिला अस्पताल में हुई। कुल 18 बस यात्रियों की मौत हुई है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। तेज बारिश के कारण पुलिस को भी करीब आधे घंटे बाद घटना की जानकारी मिल सकी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।