UPSC ESE मेन्स परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी, इस दिन जारी होगा Admit Card….

खबर शेयर करें

UPSC ESE Main Exam 2023 Date and Time: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. यूपीएससी ईएसई प्री परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल आधिकारिक साइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है. इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए मुख्य परीक्षा 25 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी एग्जाम की तैयारी तेज कर लें. परीक्षा दो पालियों में (सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे ) तक आयोजित की जाएगी

वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं. प्रीलिम्स परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित की गई थी और परिणाम 3 मार्च, 2023 को घोषित किया गया था.हर साल इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं. इंजीनियरिंग सेवा मेन्स परीक्षा 2023 के शुरू होने से लगभग 3 सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।