हल्द्वानी : विज्डम पब्लिक स्कूल में पाक कला प्रतियोगिता आयोजित, अग्नि हाउस रहा प्रथम

हल्द्वानी। सीबीएसई के निर्देशानुसार विज्डम पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए फायर एवं नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी पाक कला की सराहना की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, स्वच्छता और पाक-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अग्नि हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिका सुधा सिंह, पूजा खोलिया, कपिल बिष्ट एवं अरुण सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय के निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का विकास करती हैं।































