फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल, पिथौरागढ़ पुलिस के शिकंजे में धानाचूली का युवक

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक युवती की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने नैनीताल जिले के धानाचूली निवासी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर साइबर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिले की एक युवती ने पिथौरागढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त जांच शुरू की। तकनीकी जांच के दौरान मामले में नैनीताल जिले के धानाचूली निवासी विनोद कुमार का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम धानाचूली पहुंची और आरोपी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर आवश्यक डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए।


सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और किसी की निजी तस्वीरों या पहचान का दुरुपयोग न करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।