हल्द्वानीः बदायूं के निकले आमा के सोने के कुंडल झपटने वाले बदमाश, गिफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटा गया सोने का कुंडल भी बरामद किया है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को चम्पा देवी पत्नी मनोज नाथ निवासी जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला, हल्द्वानी ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए मैनुअल पुलिसिंग के साथ तकनीकी सर्विलांस की मदद ली। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने 1 अगस्त को दोनों आरोपियों को रिलायंस मॉल के पीछे स्थित आम के बगीचे से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  IPL स्टार प्लेयर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय पुत्र शांति स्वरूप निवासी वार्ड नंबर-1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष और सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी निवासी वार्ड नंबर-8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी अजय के कब्जे से बुजुर्ग महिला से झपटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गली-गली घूमकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइन थाने में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बुजुर्ग से झपटमारी का 24 घंटे में खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद

घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, एसओजी के हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, कांस्टेबल अशोक रावत सहित पुलिस और सर्विलांस टीम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और सफल अनावरण की सराहना करते हुए टीम को उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।