हल्द्वानी: तीनपानी में युवक पर चापड़-छुरे से हमला, गौरव, सौरभ और सचिन गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को यमन प्रकाश पुत्र वेद प्रकाश निवासी तीनपानी, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि शनि मंदिर के पास, सोनकर फार्म, तीनपानी मंडी के निकट गौरव महतोलिया, सौरभ महतोलिया और सचिन महतोलिया निवासी एकता बिहार, गली नंबर-4, सोनकर फार्म, तीनपानी ने उनके और उनके भाई के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और उनके भाई पर चापड़ व छुरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 256/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई

गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते टीम ने 31 जुलाई को ही दो आरोपियों गौरव महतोलिया और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया पुत्र मोहन महतोलिया, उम्र 22 वर्ष को 1 अगस्त 2026 को भोटियापड़ाव स्थित टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान वादी और आरोपियों के बयान तथा घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: चारधाम यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू, 60 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव महतोलिया पुत्र मोहन महतोलिया, उम्र 25 वर्ष, सचिन महतोलिया पुत्र मोहन महतोलिया, उम्र 19 वर्ष और सौरभ महतोलिया पुत्र मोहन महतोलिया, उम्र 22 वर्ष, सभी निवासी एकता बिहार, गली नंबर-4, सोनकर फार्म, तीनपानी, हल्द्वानी शामिल हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरुण राणा, कांस्टेबल मोहम्मद अजहर और कांस्टेबल राहुल राणा शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।