UKSSSC Recruitment 2026: ग्रुप-सी के 398 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

खबर शेयर करें

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन UKSSSC ने राज्य में ग्रुप-सी कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार उत्तराखंड में बतौर कनिष्ठ सहायक या स्टेनोग्राफर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार बहुत जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन 22 जून से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 06 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को 08 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 398 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) के लिए कुल 230 पद, कनिष्ठ सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) के लिए कुल 29 पद, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के लिए कुल 128 पद और आशुलिपिक ग्रेड-1 / वैयक्तिक सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) के लिए कुल 11 पद आरक्षित किए गए हैं।

Ad

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएी।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत : बनलेख के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री व उसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। कनिष्ठ सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर प्रति 25 शब्द की गति सहित अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा, स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर में न्यूनतम 25 शब्द की गति होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : काठगोदाम पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचा, इंजेक्शन और सिरिंज के साथ स्कूटी बरामद

लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन विषय से 140 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, 60 अंकों की टंकण व आशुलिपिक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।