हल्द्वानी : SIR को लेकर आमजन की समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट को विधायक सुमित हृदयेश ने कराया अवगत

खबर शेयर करें

Haldwani News: विधायक सुमित हृदयेश ने आज सिटी मजिस्ट्रेट से भेंट कर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं, शंकाओं एवं भ्रम की स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया।

विधायक हृदयेश ने कहा कि वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर नागरिकों के बीच आवश्यक दस्तावेजों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं सत्यापन संबंधी अनेक प्रकार की जिज्ञासाएँ एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि आमजन को स्पष्ट एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता बिना किसी कठिनाई के अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर सके।

विधायक सुमित हृदयेश ने सिटी मजिस्ट्रेट का ध्यान इस ओर भी आकर्षित कराया कि तहसील परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रपत्रों की कालाबाज़ारी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं तथा कुछ लोग निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर प्रपत्र बेच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा सख्त निगरानी रखने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, कहा- बच्चों की मुस्कान सबसे खास उपहार

विधायक हृदयेश ने कहा, “लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े किसी भी दस्तावेज़ का दुरुपयोग या उससे अनुचित लाभ कमाने का प्रयास बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। जो लोग आम जनता की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी जेब भरने का प्रयास कर रहे हैं, वे अपनी जेब सिलकर रखें। प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त शिकंजा कसे और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति प्रत्येक नागरिक का मताधिकार है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम हो तथा किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला जीवन ज्योति आयुर्वेद क्लीनिक, पंचकर्म समेत कई सेवाएं एक छत के नीचे

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता है और आमजन के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस दौरान हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, BLA- 1 मयंक भट्ट, हेमंत बगड़वाल, एन.बी गुणवंत, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ,जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, नीमा भट्ट, धर्मवीर, गोविन्दी लोबियाल, ज्ञान सिंह थापा, शकील सलमानी, मो.गुफ़रान, शैलेन्द्र दानू सहित समस्त सम्मानितजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।