IBPS PO Recruitment 2026: 6715 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

खबर शेयर करें

BPS PO Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आईबीपीएस में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप बैंक में सरकारी नौकरी करने के लिए IBPS PO परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बता दें कि आज यानी 1 जुलाई से BPS PO Recruitment 2026 आवेदन कर सकते हैं।  

बताते चलें कि, आईबीपीएस ने PO/MT-XVI के पदों को भरने के लिए कुल 6715 पदों पर भर्ती निकाली हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 21 जुलाई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। 

Ad Ad

-आवेदन करने के लिए जरूरी तिथि

-आवेदन शुरू: 01 जुलाई, 2026

-आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026

-फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026

कितना मिलेगा वेतन 

पीओ/एमटी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रदान किए जाएंगे। 

आयु-सीमा

इस भर्ती में न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकत्तम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट मिल जाएगी। इसके अलावा, एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों 3 साल की छूट मिलेगी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के 10 साल की छूट दी जाएगी।  

शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

 तीन चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर ही होगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। 

इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मैन परीभा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 170 सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा की अवधि 160 मिनट निर्धारित की है। वहीं, जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।