हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 58,950 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण और कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की रात मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र में रामलीला मोहल्ले के पास एक दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश के पत्ते और नाल-फड़ से 58,950 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया है।रितेश कुमार, हैदर अली, प्रशांत कुमार, कुशल, आसिफ, मोहम्मद शाहनवाज, शोएब, मोहम्मद राहुल, मोहम्मद समीर, फैजान, शाहनवाज, सर्वेश और योगेंद्र।
पुलिस टीम में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौर, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, कमलेश सिंह और भोपाल सिंह शामिल रहे।


















