Govt Job: 379 सरकारी पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन

UKSSSC Recruitment 2026: असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन UKSSSC ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 18 से 20 अगस्त तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों से शैक्षिक अर्हता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में जनरल एवं ओबीसी उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये, उत्तराखंड के एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये निर्धारित की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन, प्रवेश पत्र और परीक्षा संबंधी सभी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखें।
असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।































