हल्द्वानी : कांग्रेस जिला महासचिव बने संदीप पांडे, पार्टी को मजबूत करने की कही बात

खबर शेयर करें

Haldwani News: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं को जिम्मेदारियां देने में जुट गई है। इसी के तहत युवा नेता और पार्टी के लिए समर्पित संदीप पांडे को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने मोटाहल्दू निवासी संदीप पांडे को जिला महासचिव बनाया है।

संदीप पांडे वर्तमान में मोटाहल्दू के व्यापार मंडल अध्यक्ष भी है, और लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहते हैं उनके जिला महासचिव बनने पर पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी, नवनियुक्त जिला महासचिव संदीप पांडे ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना और लोगों को कांग्रेस से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता में है, 2027 में कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में बने इसी लक्ष्य को लेकर सभी लोग कार्य कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।