Govt Job: स्टाफ नर्स के 558 पदों पर होगी भर्ती, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

खबर शेयर करें

UPPSC: स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा (पुनर्विज्ञापित-2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जून तक पूरी करनी है और आवेदन की हार्ड कॉपी 30 जून तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में जमा करनी है। मुख्य परीक्षा के आधार पर ही आयोग स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा। मुख्य परीक्षा लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 558 पदों पर भर्ती होनी है। स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य) में परीक्षा आयोेजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को प्रयागराज एवं लखनऊ के 38 केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 30 मई को जारी किया गया था, जिसमें 1025 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

Ad

न्यूनतम अर्हता मानक अंक प्राप्त न करने के कारण पदों की संख्या के मुकाबले दो गुना अभ्यर्थी भी मुख्य परीक्षा के लिए सफल नहीं हो सके थे, जबकि मानक के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए जाने का प्रावधान है।

आयोग ने अब प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों को सभी स्तरों पर ऑनलाइन सूचनाएं भरने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट निकालकर सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ आवेदन की हार्डकॉपी 30 जून को शाम पांच बजे तक अथवा उससे पहले पंजीकृत डाक के माध्यम से या आयोग के गेट नंबर तीन पर स्थित डाक अनुभाग के पूछताछ काउंटर पर जमा करनी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।