हल्द्वानी : (दुःखद)-तेज रफ्तार डंपर ने छीनी 14 साल की बेटी की जिंदगी, पिता गंभीर

खबर शेयर करें

लालकुआं। हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे सुरेंद्र कुमार (42) पुत्र हेतराम निवासी बंडिया, किच्छा अपनी पुत्री प्रेरणा के साथ स्कूटी से हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रहे थे। गायत्री शक्तिपीठ से कुछ आगे पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्री सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने 14 वर्षीय प्रेरणा को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेंद्र कुमार का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट : पहले राउंड में निर्दलीय आर्यन बेलवाल आगे

बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों से बढ़ते सड़क हादसों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।