हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-एमबीपीजी कॉलेज में मतदान के बाद छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट में छात्र घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मंगलवार को कॉलेज परिसर के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान छात्राओं के बीच भी लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नैनीताल रोड स्थित कॉलेज के बाहर मतदान समाप्त होने के कुछ देर बाद छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक छात्रा के सिर में चोट लग गई और वह घायल हो गई। साथियों ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हंगामा बढ़ने पर कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठी फटकारकर हंगामा कर रहे छात्रों को मौके से खदेड़ा, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, तीन जिलों में रेड अलर्ट, कई मार्ग बंद

घटना के बाद कॉलेज के बाहर कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। मारपीट की वास्तविक वजह और इसमें शामिल छात्रों के संबंध में पुलिस की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।