MBPG कॉलेज चुनाव: चौथे राउंड में भी आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम, 128 वोट आगे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के चौथे राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। चौथे राउंड तक आर्यन बेलवाल को 426 वोट प्राप्त हुए हैं।

वहीं एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल शाह को 298 वोट, जबकि एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 244 वोट मिले हैं। इस तरह आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 128 वोट आगे चल रहे हैं।

मतगणना के चौथे राउंड के बाद अध्यक्ष पद के मुकाबले में निर्दलीय आर्यन बेलवाल सबसे आगे हैं। वहीं मेहुल शाह और धीरज बिष्ट के बीच भी मुकाबला जारी है। अभी मतगणना के आगे के राउंड बाकी हैं, जिसके बाद अंतिम परिणाम की स्थिति स्पष्ट होगी। कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें अब शेष मतगणना पर टिकी हुई हैं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।