हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-एमबीपीजी काॅलेज में चुनाव आज, नैनीताल रोड में नहीं चलेंगे वाहन, देखिए रूट

खबर शेयर करें

महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 हेतु शहर हल्द्वानी का यातायात/डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 29.09.2026 को समय प्रातः 06:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा

Ad

◼️छात्रसंघ चुनाव/ मतगणना के दौरान समस्त प्रकार के (छोटे, बड़े) माल वाहन/अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र नैनीताल रोड में प्रवेश नहीं करेंगे। अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गो का प्रयोग करेंगे।

◼️बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। जिन वाहनों को कालाढूंगी रोड की ओर जाना है वे पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए कालाढूंगी रोड की ओर जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: बैंकों की हड़ताल टली, ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर

◼️पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले एवं मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलपार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली रोडवेज/केमो की सभी बसें नारिमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए इंद्रानगर गेट/ शनि बाजार रोड होते हुए मंडी से सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज /केमो स्टेशन को आएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा

◼️रोडवेज/केमो स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज /केमो की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगी।

काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन

▪️ कॉल टैक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चंबल पुल से लालढांठ तिराहा/ ऊंचापुल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

▪️आवास विकास तिराहा से डायवर्ट होकर ठंडी सड़क से तिकोनिया चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पकड़े गए बनभूलपुरा के दो चोर, तीन एसी आउटर और नकदी बरामद

◼️ शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तिकोनिया चौराहा, कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी, पंचक्की चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

       पार्किंग व्यवस्था-

◼️छात्र संघ चुनाव व मतगणना ड्यूटी में सम्मिलित होने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों, पत्रकार बंधुओं के वाहन एम०बी० इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क किये जायेंगे।

जीरो जोन / बैरियर ड्यूटी

◼️ दुर्गा सिटी सेंटर तिराहा से महारानी होटल तिराहा तक।

◼️ कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा तक।

◼️कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा तक।
उपरोक्त स्थान पर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा*।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।