BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में शुरू हुए भर्ती के आवेदन, अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026

खबर शेयर करें

BOB Vacancy 2026: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर तय तिथि के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ बीएससी/ बीसीए/ सीए/ ICWA/ एमबीए/ एमएससी/ एमटेक/ CEH / CompTIA Security+ / CCNA/CISA आदि किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 23 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। सभी पदों के लिए विस्तृत शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा की जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026

किस पोस्ट के लिए कितनी वैकेंसी आई हैं। यह डिटेल्स आप नीचे टेबल से चेक की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  GK CHALLENGE : हर दिन सीखें कुछ नया – बढ़ाएँ अपना ज्ञान
पदग्रेड/स्केलवैकेंसी
मैनेजर-डिजिटल प्रोडेक्टMMG/S-II13
सीनियर मैनेजर डिजिटल प्रोडक्टMMG/S-III01
प्रोडक्ट मैनेजर डिजिटल लीडिंगMMG/S-II05
टेक्निकल ऑफिसर सिविल इंजीनियरJMG/S-135
टेक्निकल मैनेजर सिविल इंजीनियरMMG/S-II21
टेक्निकल सीनियर मैनेजर- सिविल इंजीनियरMMG/S-III06
टेक्निकल ऑफिसर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरJMG/S-I15
टेक्निकल मैनेजर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरMMG/S-II09
मैनेजर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरMMG/S-III02
मैनेजर-इनफॉर्मेशन सिक्योरिटीMMG/S-II13
सीनियिर मैनेजर इनफॉर्मेशन सिक्योरिटीMMG/S-III03
मैनेजर सिक्योरिटीMMG/S-II54
चीफ मैनेजर डाटा साइंटिस्टSMG/S-IV01
सीनियर मैनेजर डाटा साइंटिस्टMMG/S-III01
सीनियर मैनेजर डाटा प्रोफाइलिंग-DQMMG/S-III02
सीनियर मैनेजर-बीआई एंड डैशबोर्ड डेवलपमेंटMMG/S-III08
मैनेजर टैक्सेशनMMG/S-II05
मैनेजर अकाउंट्सMMG/S-II05
सीनियर मैनेजर टैक्सेशनMMG/S-III02
सीनियर मैनेजर अकाउंट्सMMG/S-III02
चीफ मैनेजर इनवेस्टर रिलेशंस01
कुल206


इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 850 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी पीएच, ईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।