एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट : पहले राउंड में निर्दलीय आर्यन बेलवाल आगे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के चलते चुनाव परिणाम को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है। मतगणना कुल 18 राउंड में पूरी की जाएगी और देर रात तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।

पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। शुरुआती नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 146 वोट हासिल कर सबसे आगे चल रहे हैं। NSUI के मेहुल शाह को 88 वोट, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट को 85 वोट मिले हैं। इस तरह पहले राउंड में आर्यन बेलवाल ने मेहुल शाह से 58 और धीरज बिष्ट से 61 वोट की बढ़त बनाई है।

एमबीपीजी कॉलेज में कुल 12,800 छात्रों में से 4,063 छात्रों ने मतदान किया था। अब सभी की निगाहें आगामी राउंड की मतगणना पर टिकी हैं। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ेंगे, अध्यक्ष पद के मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।