MBPG कॉलेज चुनाव: 10वें राउंड तक आर्यन को 1015 वोट, ABVP प्रत्याशी ने फाड़े बैलेट पेपर

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब अध्यक्ष पद के एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट द्वारा बैलेट पेपर फाड़े जाने की बात सामने आई। घटना के बाद फिलहाल मतगणना रोक दी गई है।
वहीं, मतगणना के 10वें राउंड तक अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं। 10वें राउंड तक आर्यन बेलवाल को 1015 वोट मिले हैं, जबकि एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 569 वोट और एनएसयूआई के मेहुल शाह को 785 वोट प्राप्त हुए हैं।
आंकड़ों के अनुसार आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 230 वोट आगे चल रहे हैं।
बैलेट पेपर फाड़े जाने की घटना के बाद मतगणना स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है और फिलहाल मतगणना रोक दी गई है। कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मतगणना दोबारा कब शुरू होगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।














