हल्द्वानी:समूह गान प्रतियोगिता में ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल प्रथम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा की ओर से 30 सितंबर 2026 को दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में ग्रीनवुड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की मधुर आवाज, सुरों का सामंजस्य और प्रभावशाली सामूहिक प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल एवं दर्शकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रस्तुति दी। बेहतर तालमेल और सामूहिक गायन के दम पर विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल कर प्रतियोगिता के अगले स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मेहता, प्रबंधक एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्या ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज चुनाव: चौथे राउंड में भी आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम, 128 वोट आगे

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आगामी चरण की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।