हल्द्वानी: कूड़ा नहीं संभाला तो कटेगा कनेक्शन, आठ बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की तैयारी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट-2026 के नियमों की अनदेखी शहर के आठ बड़े कूड़ा उत्पादकों को भारी पड़ सकती है। नगर निगम की ओर से तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर अब संबंधित प्रतिष्ठानों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी गई है। इनमें पनचक्की क्षेत्र के साथ नैनीताल रोड स्थित होटल और बैंक्वेट हॉल भी शामिल हैं।

नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत तय कार्रवाई के लिए पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। नियमों के तहत लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। इसी क्रम में नगर निगम ने जिला प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की है।

करीब 60 बल्क वेस्ट जनरेटर चिह्नित

नगर निगम ने शहर में जेल, आर्मी क्षेत्र, सीआरपीएफ परिसर, मेडिकल कॉलेज के अलावा होटल, मॉल और रेस्टोरेंट समेत करीब 60 बड़े कूड़ा उत्पादकों को बल्क वेस्ट जनरेटर के रूप में चिह्नित किया है। इन प्रतिष्ठानों को अपने स्तर पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पकड़े गए बनभूलपुरा के दो चोर, तीन एसी आउटर और नकदी बरामद

19 अगस्त को दिया गया आखिरी नोटिस

नगर निगम की ओर से संबंधित प्रतिष्ठानों को पहले जून और जुलाई में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद अंतिम नोटिस 19 अगस्त को दिया गया। नोटिस में 15 दिन के भीतर जवाब देने और नियमों के अनुपालन की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया था। निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद आठ प्रतिष्ठानों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज चुनाव: तीसरे राउंड में निर्दलीय आर्यन बेलवाल 92 वोट से आगे

अप्रैल से लागू हैं नए नियम

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट-2026 के नए नियम इस साल अप्रैल से लागू हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बड़े कूड़ा उत्पादकों के लिए कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था और आवश्यक प्लांट स्थापित करना जरूरी किया गया है। नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अब प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।