IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को रास आई भारतीय संस्कृति, साड़ी पहन मेंहदी रचाई…

खबर शेयर करें

 IND vs AUS: ऑस्टेलिया की महिला टीम इस समय भारत के दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एमांडा वेलिंगटन भी इस समय भारत में है। वेलिंगटन ने साड़ी के साथ फोटो क्लिक किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। एमांडा वेलिंगटन को देखकर लग रहा है कि उनके भारतीय संस्कृति रास आ गई है। उन्होंने मेंहदी लगाकर भी फोटो शेयर किया। जिसमें वो काफी सुंदर लग रही हैं। कुछ दिन पहले सूर्यकुमार यादव के ट्वीट पर जवाब दिया था, जिसके बाद लोगों ने एमांडा वेलिंगटन का नाम सूर्यकुमार यादव के साथ जोड़ने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-पंचायत चुनाव ऐलान, 24 और 28 जुलाई को होगा मतदान

भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी तब सूर्यकुमार यादव ने एक पोस्ट डाली थी, हेलो वेलिंगटन। सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के वेलिंगटन पहुंचने पर यह पोस्ट डाला था। इस पर एमांडा ने ट्वीट का जवाब देते हुए हेलो यादव। इसके बाद वेलिंगटन के भारतीय संस्कृति को अपनाते देख लोग सूर्या का नाम भी जोड़ने लगे हैं।

Ad

एमांडा वेलिंगटन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मुझे एक अवसर मिला है यहां के संस्कृति के बारे में जानने और खूबसूरत जगहों पर घूमना काफी पंसद है। क्रिकेट आपको बहुत कुछ दे सकता है। वहीं साड़ी पहनकर ट्विटर पर फोटो पोस्ट किया और लिखा वेलो इन साड़ी। अगर मैंने साड़ी गलत पहनी हूं तो मुझे बताइए। हंसने वाले इमोजी के साथ आपको क्या लगता है?

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।