IPL 2026: 32 गेंद पर 20 रन, तिलदा ने टी20 को बना दिया टेस्ट

खबर शेयर करें

IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बुधवार को खेले गए IPL मैच में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. तिलक वर्मा ने इस टी20 मैच को टेस्ट मैच में बदल दिया. तिलक वर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 32 गेंद पर 20 रन की धीमी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक छक्का ही लगाया है. तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट भी इस दौरान 62.50 का रहा.

तिलक वर्मा ने 62.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसके बाद उन्होंने एक ऐसा शर्मनाक IPL रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो पिछले 14 सालों से अछूता था. IPL की एक पारी में 30 या उससे अधिक गेंदें खेलने के बाद सबसे कम स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पिछले बल्लेबाज माइकल हसी थे. माइकल हसी ने मई 2012 में जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 32 गेंदों में 19 रन बनाए थे, और उनका स्ट्राइक रेट 59.37 था.

Ad Ad

इस शर्मनाक IPL रिकॉर्ड के बावजूद, तिलक वर्मा का IPL 2026 सीजन में अभी तक का प्रदर्शन कुल मिलाकर काफी अच्छा रहा है. IPL 2026 के 13 मैचों में, उन्होंने 32.36 की औसत और 148.95 के स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बुधवार को IPL मैच में आक्रामक बल्लेबाज तिलक वर्मा को लय नहीं मिल पाई.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।