हल्द्वानी: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, बारह महीने-बारह रोजगार योजना शुरू

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रविवार को सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) उत्तराखंड के महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अवस्थी ने किया।

इस अवसर पर ज्योति अवस्थी ने संगठन की महत्वाकांक्षी “बारह महीने-बारह रोजगार योजना” की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना एक मजबूत और समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला आर्थिक रूप से सक्षम होती है तो उसका परिवार और आने वाली पीढ़ियां भी सशक्त बनती हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को 12 महीनों में 12 प्रकार के रोजगार और स्टार्टअप से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में केवल सिलाई, कढ़ाई और बुनाई ही नहीं, बल्कि उद्यमिता विकास, स्टार्टअप स्थापित करने की प्रक्रिया, मैन्युफैक्चरिंग और व्यवसाय संचालन की भी जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ी कार्रवाई: चार अपराधी छह माह के लिए जिला बदर, तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई समाप्त

इसके साथ ही महिलाओं को केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनसे जोड़ा जाएगा। एमएसएमई के तहत उपलब्ध बिना गारंटी वाले ऋण तथा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के माध्यम से ऋण दिलाने में भी संगठन सहयोग करेगा।

ज्योति अवस्थी ने विश्वास जताया कि यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भुवन भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान तरुण वानखेड़े, संजय त्यागी, तेज सिंह कार्की, सीमा बत्रा, संजय बिष्ट, दीप्ति गुरूरानी, कल्पना रावत, रेनु शर्मा, मंजू शाह, नीता गुप्ता, तरंजीत कौर, काजल खत्री, यशोदा सोटियाल, पुष्पा भट्ट, आशू राठौर, प्रभा खनका और रेनू डसीला सहित अनेक पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारी बारिश के चलते ज्योलीकोट–क्वारब मार्ग पर रात्रिकालीन यातायात बंद, तीन दिन रहेगा डायवर्जन लागू

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने “महिला शक्ति जिंदाबाद” और “सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल जिंदाबाद” के नारों के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।