हल्द्वानी: विनोद मेहरा को भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग में मिली अहम जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश सह संयोजक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में मीडिया संपर्क व्यवस्था को मजबूत करते हुए नैनीताल जिले के पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा को प्रदेश सह संयोजक, मीडिया संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।

भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने मीडिया को जारी बयान में विनोद मेहरा की नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा कि उनके पास मीडिया क्षेत्र में लंबे समय का अनुभव है। पूर्व में जिला सह मीडिया प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही पिछले वर्षों में हुए विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों के दौरान मीडिया समन्वय में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि विनोद मेहरा के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ प्रदेश स्तर पर पार्टी को मिलेगा। विशेष रूप से आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता, लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

विनोद मेहरा की नियुक्ति पर नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: भाजपा का जनसंपर्क अभियान, सुरेश भट्ट ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

सभी ने विनोद मेहरा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह प्रदेश स्तर पर मीडिया और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।