कालाढूंगी : सुरेश भट्ट का जनसंपर्क अभियान, 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न शक्ति केंद्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय लोगों, वरिष्ठजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सरकार की प्राथमिकता जनकल्याण, सुशासन और क्षेत्र का समग्र विकास है।

जनसंपर्क अभियान के तहत सुरेश भट्ट ने फुटकुआ शक्ति केंद्र के संयोजक तेजेंद्र सिंह बोरा के आवास पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भट्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें।

इसके बाद उन्होंने हरिपुर मोतिया में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह परगाई के आवास पर भी क्षेत्र के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। यहां भी क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। दोनों स्थानों पर उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: 28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में आयोजन पर लगी मुहर

इस अवसर पर सुरेश भट्ट ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में विकास की गति और सुशासन को निरंतर बनाए रखने के लिए भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा जनता के बीच सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान रहे मौजूद: हरिपुर रतन सिंह में मंडल अध्यक्ष दलीप नेगी अर्जुन सिंह बोरा, गजेंद्र बिष्ट, भुवन लाल साह, सुरेंद्र सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह बोरा, तेज सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह बोरा,ललित मोहन नेगी, कुंदन सिंह बोरा, हरीश चंद्र उपाध्याय, जगत सिंह बोरा, उपेंद्र बोरा, वीरेंद्र सिंह महरा, गिरीश त्रिपाठी,पार्वती देवी, रेखा देवी एवं दीपू बोरा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता, लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

वहीं हरिपुर मोतिया में मंडल अध्यक्ष दलीप नेगी,शंकर जोशी, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह परगाई, संतोष बिष्ट, कनिष्क ढिंगरा, गोपाल सिंह चौहान, धन सिंह बजवाल, हीरा सिंह परिहार, हरविंदर सिंह, गोविंद, रमेश शर्मा, कमल दुर्गापाल, ललित पांडे, लक्ष्मी देवी एवं सविता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।