लालकुआं: 28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में आयोजन पर लगी मुहर

खबर शेयर करें

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक प्रतिभाग करेंगे।

बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक अधिवेशन के आयोजन स्थल, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से अधिवेशन के आयोजन पर मुहर लगा दी गई।

वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में दुग्ध संघ की वर्षभर की गतिविधियों, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, आय-व्यय के विवरण तथा दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने, उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सहकारी व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषय भी अधिवेशन के केंद्र में रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता, लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

28 नवंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों के साथ जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में संघ की उपलब्धियों को साझा करने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों के योगदान को सम्मान देने और सहकारी आंदोलन को नई मजबूती प्रदान करने से जुड़े विषय विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी : सुरेश भट्ट का जनसंपर्क अभियान, 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इसके अलावा दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।