टी20 में वैभव सूर्यवंशी के 5 अटूट रिकॉर्ड, गेल-आंद्रे रसेल हुए हवा, पूरन बन गए चूरन!

खबर शेयर करें

Vaibhav Suryavanshi Records: 15 साल के सनसनी वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड्स की लिस्ट में अपना साम्राज्य खड़ा करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मंगलवार को ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेली. उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, लेकिन हम आपको वैभव सूर्यवंशी के उन 5 रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका टूटना नामुमकिन के बराबर है. किसी भी बल्लेबाज का इन रिकॉर्ड्स तक पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आता है. इसमें शतक सबसे तेज 100 छक्कों से लेकर एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट तक का रिकॉर्ड है. 

वैभव सूर्यवंशी टी20 फॉर्मेट में सबसे युवा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक ठोका था और 101 रन की पारी खेली थी. पिछला रिकॉर्ड विजय जोल का था, जिन्होंने 18 साल 118 दिन में ये उपलब्धि हासिल की थी. इतनी कम उम्र में टी20 शतक लगाना भविष्य में किसी के लिए लगभग असंभव जैसा है. 

IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

236.3 – वैभव सूर्यवंशी (2026)

204.8 – आंद्रे रसेल (2019)

202.0 – अभिषेक शर्मा (2026)

196.2 – निकोलस पूरन (2025)

191.5 – ट्रेविस हेड (2024)

187.7 – ग्लेन मैक्सवेल (2014)

183.1 – क्रिस गेल (2011)

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज चुनाव: तीसरे राउंड में निर्दलीय आर्यन बेलवाल 92 वोट से आगे

वैभव ने स्ट्राइक रेट के मामले में भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने एक आईपीएल सीजन में कम से कम 500 रन बनाकर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड कायम किया. वैभव ने 236.3 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर आंद्रे रसेल के 204.8 स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया जो उन्होंने 2019 में बनाया था. अब वैभव के इस रिकॉर्ड तक भी पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन है. 

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय हैं. उन्होंने इस लीग में सबसे कम उम्र में डेब्यू के रिकॉर्ड के बाद 35 गेंद में शतक ठोककर इतिहास रचा था. किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा इस मुकाम तक पहुंचना बेहद मुश्किल है. 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:समूह गान प्रतियोगिता में ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल प्रथम

वैभव बेहद आक्रामक बल्लेबाज हैं, उन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे तेज 100 छक्कों का रिकॉर्ड कायम किया. पहले ये रिकॉर्ड करणबीर सिंह के नाम था जो 813 गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचा था. वैभव ने महज 515 गेंद में ये मुकाम हासिल किया था. ये रिकॉर्ड भी उनका सालों अमर रह सकता है.

वैभव के नाम सबसे तेज एक हजार टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने महज 473 गेंद में ये रिकॉर्ड हासिल किया था. इस दौरान उनकी उम्र महज 15 साल की थी. वैभव ने मिचेल ओवन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया जिन्होंने 533 गेंद में ये कारनामा किया था.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।