हल्द्वानी: दो माह से कर रहा था पीछा, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

खबर शेयर करें

गौलापार: गौलापार क्षेत्र में एक युवती से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी युवक को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गौलापार निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह हल्द्वानी स्थित जन औषधि केंद्र में कार्यरत है। आरोप है कि पिछले करीब दो महीनों से एक युवक मोटरसाइकिल से उसका लगातार पीछा कर रहा था और रास्ते में रोकने का प्रयास करता था।

शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब युवती स्कूटी से अपने घर से निकली, तभी गौलापार स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल स्कूटी के आगे लगाकर उसका रास्ता रोक दिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर लिंक रोड पर उसे पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून अलर्ट: हल्द्वानी में 150 परिवारों को प्रशासन का नोटिस

थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद अली पुत्र उस्मान अली, निवासी नवाबगंज (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी बनभूलपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल (संख्या यूपी-25 डीयू-7933) को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कोटाबाग में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 54 लोगों ने लिया निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।