नैनीताल: मीट में मिर्च हुई ज्यादा तो युवक की चाकू मारकर हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई आरोपी को उम्र कैद की सजा

खबर शेयर करें

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल में एक मामूली विवाद के खूनी अंजाम में बदलने के मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा की कोर्ट ने मीट (मांस) में मिर्च अधिक होने को लेकर हुए विवाद में हत्या के आरोपी को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) भी लगाया गया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) राम सिंह रौतेला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी घटना साल 2019 की है, जिसे लेकर कोर्ट ने अब सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा है।

यह सनसनीखेज घटना 7 सितंबर 2019 की रात को नैनीताल के पहाड़पानी क्षेत्र के कालागढ़ी गधेरे में घटित हुई थी। वहां एक पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें परंपरा के अनुसार बलि देने के बाद मीट बनाया जा रहा था।
इसी दौरान खाना खाते समय अशोक मेलकानी और ग्राम सकदीना (धारी) के रहने वाले ललित मोहन चौसाली के बीच मीट में मिर्च ज्यादा होने को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अभियुक्त ललित ने अशोक पर तंज कसते हुए कहा, *”तुझे ही मिर्च क्यों लग रही है।

कहासुनी के बाद अशोक विवाद को बढ़ता देख कार्यक्रम स्थल को छोड़कर अपने घर की तरफ जाने लगा। लेकिन ललित का गुस्सा शांत नहीं हुआ था। वह दौड़ते हुए अशोक के पीछे आया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण अशोक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शोक की लहर: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

घटना के बाद मृतक के भाई बबलू की ओर से सबसे पहले राजस्व पुलिस (पटवारी पुलिस) में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया।
मामले की सुनवाई के दौरान वारदात के समय मौके पर मौजूद चार मुख्य गवाह अदालत में अपने बयानों से मुकर गए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।