IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने पलटा IPL का इतिहास, पहली बॉल और 8 छक्के

खबर शेयर करें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने पलटा IPL का इतिहास, पहली बॉल और 8 छक्के वैभव सूर्यवंशी दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे और लुंगी एनगिडी की पहली ही गेंद पर छक्का उड़ा दिया. मतलब उन्होंने छक्के से खाता खोला. अब वैभव आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 8 बार छक्के से अपना खाता खोला है. उनके इस अनूठे ‘सिक्सर स्टाइल’ ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है.

वैभव सूर्यवंशी का यह रिकॉर्ड इसलिए हैरान करने वाला है, क्योंकि बड़े से बड़े बल्लेबाज पहली गेंद देखकर खेलते हैं. कई ओपनर थोड़ा वक्त लेकर अपने शॉट खेलते हैं, लेकिन वैभव सबसे जुदा हैं. वे क्रीज पर आते ही पहली गेंद को सीधे स्टैंड्स में भेजते हैं. आईपीएल में वो सबसे ज्यादा 8 बार ये कमाल करने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं.

Ad Ad

8 बार छक्के से खाता खोलने का करिश्मा

वैभव ने आईपीएल करियर में अब तक 8 बार छक्के के साथ अपनी पारी की शुरुआत की है. इस अद्भुत कारनामे को उन्होंने 5 बार इसी सीजन (IPL 2026) में अंजाम दिया है, जबकि पिछले सीजन में वे 3 बार छक्के से खाता खोल चुके थे.

एक सीजन में 3 बार छक्के से खाता खोलने वाले बल्लेबाज

वैभव ने इस सीजन तीन बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है. इस मामले में उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (2026), सुनील नरेन (2025) और शाहरुख खान (2023) के एलीट रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

वैभव ने इन 5 गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाया

आईपीएल 2026 में वैभव ने जिन 5 गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का ठोका, उनमें से 4 स्टार गेंदबाज हैं, जबकि एक नया गेंदबाज है. वैभव ने जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस), मोहम्मद सिराज (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स), लुंगी एनगिडी (दिल्ली कैपिटल्स) और प्रफुल्ल हिंगे (हैदराबाद) के खिलाफ छक्के से पारी का आगाज किया.

सूर्यवंशी ने दिल्ली के खिलाफ 21 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। 3 सिक्स जड़ने के साथ ही सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वे अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम पर दर्ज था। उन्होंने 2024 में 42 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने इस मैच से पहले 40 सिक्स जड़े थे। दो छक्के लगाने के साथ ही उन्होंने अभिषेक की बराबरी कर ली। तीसरा छक्का लगाने के साथ उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IPL के एक सीजन में सबसे अधिक छक्के (भारतीय)-

  • वैभव सूर्यवंशी – 43* (2026)
  • अभिषेक शर्मा – 42 (2024)
  • श्रेयस अय्यर – 39 (2025)
  • विराट कोहली – 38 (2016)
  • विराट कोहली – 38 (2024)
  • सूर्यकुमार यादव – 38 (2025)
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।