IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. 15 साल के इस विस्फोटक ओपनर ने ऐसा करिश्मा किया है कि बड़े से बड़े बल्लेबाज पीछे छूट गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ रविवार को IPL मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 6 गेंद पर 4 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने इसी के साथ ही एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 14 मैचों में 583 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने इसी के साथ ही एक टी20 सीरीज/टूर्नामेंट में टीनएजर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है. किसी टीनएजर क्रिकेटर का एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का पिछला रिकॉर्ड देवदत्त पडिक्कल के नाम था. देवदत्त पडिक्कल ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2019-20 में कर्नाटक के लिए कुल 580 रन बनाए थे.


अगर वैभव सूर्यवंशी 17 रन और बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह दुनिया के पहले ऐसे टीनएजर क्रिकेटर बन जाएंगे जो एक टी20 सीरीज में 600 रन पूरे कर लेते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए सबसे ज्यादा 583 रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीजन में सबसे ज्यादा 53 छक्के लगाए हैं और वह सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी सबसे ऊपर हैं.
एक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीनएजर क्रिकेटर
1. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 583 रन (IPL 2026)
2. देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) – 580 रन (सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2019-20)
3. तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस) – 397 रन (IPL 2022)
4. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (पार्ल रॉयल्स) – 397 रन (SA20 लीग 2024-25)
5. विल स्मीड (समरसेट) – 385 रन (टी20 ब्लास्ट 2021)
अगर बिहार के समस्तीपुर के इस बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ने IPL 2026 में कम से कम 7 छक्के और लगा दिए होते, तो वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देते, जो अभी क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल ने IPL 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 59 छक्के जड़े थे. वैभव सूर्यवंशी किसी टी20 सीरीज में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले और एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं.























