GVOT JOB: CSBC ने कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका…

खबर शेयर करें

CSBC Bihar Constable Recruitment 2021: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। इसके मुताबिक 365 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती की जाएगी। 19 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 18 जनवरी 2022 है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर विजिट करें।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मद्य निषेध, उत्पाद शुल्क एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 53,000 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

Ad

365 पदों में से अनारक्षित वर्ग के लिए 126 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 29 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 21 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 82 पद, पिछड़े वर्ग की महिला के लिए 13 पद, अनुसूचित जाति के लिए 88 पद और एसटी के लिए 6 पद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SBI Vacancy 2026: स्टेट बैंक में 9000 से अधिक पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

मद्य निषेध सिपाही के पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है और आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष है। वहीं पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष एवं महिला कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदक के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।