गजब: सात फेरों के गुटखा खाते दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखकर हंसी छूट जायेगी…

खबर शेयर करें

Dulhan ka gutkha khate viral video: आये दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। कई बार तो लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते है तो कई बार वीडियो वायरल होने पर लोगों की किरकिरी तक हो जाती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का गुटखा खाते वीडियो वायरल हो रहा है। वह एक शादी का है, जहां एक दुल्हन गुटखा खाती है। यह कैमरे में कैद कर लिया गया है। इस वीडियो को देखकर आपको खूब हंसी आएगी। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजपुरा वार्ड 12 में नवनियुक्त पार्षद प्रीति आर्या ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी लोगों की भीड़

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के विवाह की सारी रस्में पूरी हो चुकी है और शायद वह विदाई के बाद अपने पति के घर पहुंच चुकी है। दूल्हा-दुल्हन घर से बाहर हैं और वो शादी के वेशभूषा में तैयार दिख रहे हैं। तभी दूल्हा अपना फोन निकालकर किसी से बात करने लगता है। इसी बीच दुल्हन दूल्हे से नजर छिपाते हुए गुटखा का पैकेट फाड़ती है और तुरंत उसे मुंह में डालकर चबाने लगती है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला को गुटखा में जर्दा मिलाते हुए भी देखा जा सकता है। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने किया जीते हुए पार्षदों का स्वागत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो राजस्थान के बारां का है। यहां सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें कई जोड़ियों का एक साथ विवाह कराया गया था। मजेदार वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और यूजर्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।