उत्तराखंड : राजेन्द्र ने पास की देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा, देशभर में मिली 8वीं रैंक…

खबर शेयर करें

Ramnagar News: रामनगर क्षेत्र के राजेन्द्र ने देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा कही जाने वाली भारतीय रिजर्व बैंक की ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। राजेन्द्र बिष्ट ने देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा में पूरे देश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।

मूलरूप से सेलाकोट, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा व वर्तमान में चोरपानी वसंत विहार के निवासी राजेन्द्र बिष्ट की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर छोई से हुई है। यहां से उन्होंने इंटरमीडिएट किया। हालांकि, बाद में देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बता दें कि राजेंद्र बिष्ट के पिता प्रेम सिंह बिष्ट सिंचाई विभाग रामनगर में कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता गृहणी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिल्ली में दिखी लोकप्रिय पर्व 'फूलदेई' की झलक, कलाकारों ने "हम उत्तराखंडी" छौ से जीता दिल...

जेंद्र बिष्ट ने बीती 28 मई को उक्त परीक्षा में भाग लिया था। उसमें चयनित होने के उपरांत 25 जून को दूसरे चरण की परीक्षा हुई। राजेंद्र इसमें भी सफल रहे। फिर 21 सितंबर को साक्षात्कार हुआ, जिसका परिणाम अक्टूबर के अंत में आया। इसमें राजेंद्र बिष्ट का चयन हुआ है। उनके पुरे परिवार में खुशी की लहर है। 

Ad
Ad
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *