देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, पंडाल का लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

खबर शेयर करें

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शुक्रवार को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बन्नू रेसकोर्स में तैयारियों के दौरान लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियों के बीच अचानक लोहे का पिलर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से अमर सिंह मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के न्यूरो सर्जन डा. महेश कुड़ियाल ने उनके निधन की पुष्टि की। अमर सिंह मेहता कांग्रेस के महानगर महामंत्री आलोक मेहता के पिता थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: खुद को सेना और गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर करता था ठगी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार

हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि पंडाल और मंच निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधरोपण

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शुक्रवार शाम बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होना प्रस्तावित है। इस हादसे के बाद कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।