नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों में बड़ा फेरबदल, अंशुल सिंह होंगे नैनीताल के नए डीएम

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। शासन से जारी आदेश के मुताबिक, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को उनके वर्तमान पद से हटाकर अपर सचिव कार्मिक एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

शासन के इस आदेश के बाद नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव होगा। नए जिलाधिकारी जल्द ही अपने-अपने जिलों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद संभाला कार्यभार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।