हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा चोर, सोने के दो कड़े और 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के गुरुनानकपुरा क्षेत्र में गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसकर सोने के जेवर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के दो कड़े और 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर नकदी हासिल की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल पुत्र स्वर्गीय यशपाल नागपाल ने 25 नवंबर 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इस दौरान आरोपी ने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए और वहां से फरार हो गया।

Ad

पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पांच दिन बिजली संकट, 70 से अधिक कॉलोनियों में रोजाना पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के दो कड़े, जिनका वजन लगभग पांच तोला बताया गया है, बरामद किए। इसके अलावा 2 लाख 29 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, यह नकदी चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त की गई थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन्हें बनाया नैनीताल जिले का नया एसएसपी

गिरफ्तार आरोपी आसिफ पुत्र शमीम अहमद (33 वर्ष) निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटना के खुलासे के रूप में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।