हल्द्वानी: संविधान के मूल्यों से ही मजबूत होगा लोकतंत्र, वरिष्ठ भाजपा नेता गुंजन तिवारी ने छात्रों को किया प्रेरित

खबर शेयर करें

Haldwani News: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लामाचौड़ स्थित वासुदेव लॉ कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गुंजन तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गुंजन तिवारी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार प्रदान करने के साथ ही उसके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। उन्होंने छात्रों को संविधान की महत्ता समझाते हुए वर्तमान समय की चुनौतियों के बीच संवैधानिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की जिम्मेदारी केवल एक सफल विधिवेत्ता बनने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समाज में न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान गुंजन तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनके भविष्य, कानूनी क्षेत्र में संभावनाओं तथा एक सफल अधिवक्ता बनने के लिए आवश्यक गुणों पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को अध्ययन, अनुशासन, तार्किक क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा चोर, सोने के दो कड़े और 2 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद

कार्यक्रम में उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष राजवीर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सुशीला मेहता बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा तथा कॉलेज के चेयरमैन चंद्रशेखर जोशी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।