हल्द्वानी : एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद संभाला कार्यभार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद को नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मिल गया है। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने काठगोदाम स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचने पर नवागत एसएसपी को सलामी गार्द ने सलामी दी। इसके बाद नैनीताल पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Ad

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन का कर चुके हैं नेतृत्व

आईपीएस अर्पण यदुवंशी अपनी अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और परिणाममुखी कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक रेलवे (जीआरपी) और पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विनोद मेहरा को भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग में मिली अहम जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश सह संयोजक

उत्तरकाशी में करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के साथ चारधाम यात्रा की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसी दौरान सिलक्यारा सुरंग हादसे में उन्हें घटना कमांडर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान में उन्होंने महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया।

SDRF के सेनानायक रहते हुए भी किए बड़े काम

एसपी उत्तरकाशी के बाद उन्होंने करीब दो वर्षों तक राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के सेनानायक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ 2025 में SDRF की तैनाती और संचालन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: संविधान के मूल्यों से ही मजबूत होगा लोकतंत्र, वरिष्ठ भाजपा नेता गुंजन तिवारी ने छात्रों को किया प्रेरित

अगस्त 2025 में धराली आपदा के दौरान SDRF ने 1,386 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि 17 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड SDRF को ISO 9001:2015 प्रमाणन भी प्राप्त हुआ। इसके अलावा करीब 1.80 लाख लोगों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी कर चुके हैं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

अर्पण यदुवंशी ने BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। सिलक्यारा बचाव अभियान के अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करने के साथ ही उन्होंने NCGG, LBSNAA और सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: 28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में आयोजन पर लगी मुहर

कई प्रतिष्ठित सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित

उनकी सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा-पत्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक 2024, महाकुंभ सेवा पदक 2025, अमेरिकी दूतावास का प्रशंसा पदक, NDMA की प्रशस्ति और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

नए एसएसपी के रूप में अर्पण यदुवंशी के सामने नैनीताल जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधारने और पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उनके अनुभव और पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों को देखते हुए नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली में नई सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

टैग:

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।