देहरादून: खुद को सेना और गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर करता था ठगी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड के एक पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे को कथित धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर खुद को गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को झांसा देने और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी यशवर्धन ने ऊंचे सरकारी संपर्कों और प्रभावशाली पहचान का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपी लगातार और पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलकर उनका विश्वास जीतता था। वह कभी खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी कई होटलों में ठहरने के बाद बिल का भुगतान किए बिना चला जाता था तथा होटल कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों के साथ भी धोखाधड़ी करता था।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: वन विभाग के साथ द हंस फाउंडेशन ने चलाया हरियाली अभियान, लोद में हुआ पौधारोपण

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारतीय सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन सामानों का उपयोग वह लोगों पर प्रभाव जमाने और खुद को सरकारी अधिकारी साबित करने के लिए करता था।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: वन विभाग के साथ द हंस फाउंडेशन ने चलाया हरियाली अभियान, लोद में हुआ पौधारोपण

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में अन्य पीड़ितों के सामने आने की भी संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।