सोमेश्वर: वन विभाग के साथ द हंस फाउंडेशन ने चलाया हरियाली अभियान, लोद में हुआ पौधारोपण

खबर शेयर करें

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हरेला वन महोत्सव 2026 के अवसर पर गुरुवार को द हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वन अग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत वन अनुभाग लोद में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनौदा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोद तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वन अनुभाग लोद के कक्ष संख्या 13 एवं 14 में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना, वनों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा वन अग्नि की रोकथाम के साथ हरित आवरण को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर द हंस फाउंडेशन के वन अग्नि शमन परियोजना से जुड़े फायर फाइटरों, स्थानीय ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने बांज, उतीस एवं पदम सहित विभिन्न स्थानीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। साथ ही सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया, ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन को मजबूत बना सकें।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: श्रावणी मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है। उन्होंने लोगों से वर्षा ऋतु में अधिकाधिक पौधारोपण करने और वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर वन दरोगा लोद अनुभाग, वन बीट अधिकारी, द हंस फाउंडेशन से कैलाश भेटारी, विद्यालयों के शिक्षक ललित भाकुनी, आशा पांडे, कमला गोस्वामी , शंकर बोरा छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: खुद को सेना और गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर करता था ठगी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।