हल्द्वानी : विज्डम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विज्डम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला का आयोजन उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जुड़े पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने हरेला पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक-दूसरे को हरेला पूजकर शुभकामनाएं भी दीं।

आयोजित प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम, ब्लू हाउस ने द्वितीय तथा रेड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन उप-प्रधानाचार्या नीता पाण्डे, अध्यापिका सुधा सिंह एवं अध्यापिका प्रभा रजवार ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए हरेला जैसे लोकपर्वों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का माध्यम बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, पंडाल का लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।