हल्द्वानी: उपभोक्ताओं की शंकाओं पर दिया खुला जवाब, स्मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी: ध्यानी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी का पहली बार हल्द्वानी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। पुष्पगुच्छ और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यूपीसीएल को आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हुए ऋणमुक्त निगम बनाना है। इसके लिए राजस्व संग्रह बढ़ाने, बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की आशंकाओं पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अब लोगों में इसके प्रति जागरूकता पहले की तुलना में काफी बढ़ी है और उपभोक्ता इसके लाभों को समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी और सटीक तकनीक पर आधारित है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, बारह महीने-बारह रोजगार योजना शुरू

उन्होंने कहा, “यदि किसी उपभोक्ता को अभी भी स्मार्ट मीटर को लेकर कोई संदेह है तो वह कुछ समय के लिए पुराने मीटर और स्मार्ट मीटर को साथ लगाकर स्वयं तुलना कर सकता है। इससे उसे स्वतः स्पष्ट हो जाएगा कि स्मार्ट मीटर अधिक सटीक, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी है।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, बारह महीने-बारह रोजगार योजना शुरू

इससे पहले मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचने पर कुमाऊं के मुख्य अभियंता आर.एस. गुन्न्याल, रुद्रपुर के मुख्य अभियंता एन.एस. टोलिया, अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी रवि कुमार राजौरा, अधीक्षण अभियंता रानीखेत एस.एस. कंवर, सेकेंडरी अधीक्षण अभियंता अमित कुमार कटारिया, अधीक्षण अभियंता काशीपुर अर्जुन प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।