उत्तराखंड: महंगाई का एक और झटका, 50 रूपये महंगा हुआ आपका घरेलू गैस सिलेंडर

खबर शेयर करें

Haldwani News: एक बार फिर आम आदमी महंगाई की मार पड़ी है। रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा हैं। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए का इजाफा किया है। जिसके बाद नैनीताल जिले में 1038.50 पैसे में मिलने वाला 14 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अब 1088.50 रुपये मिल रहा है। इसमें 14 रुपये डीएम की ओर से ढुलान का अतिरिक्त जुड़ा है। जबकि हल्द्वानी में 1023 रुपए में मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 1073 रुपए चुकाने होंगे।

रोड ट्रांसपोर्ट डिस्टेंस के अनुसार पहाड़ व मैदान में अलग-अलग एलपीजी के दाम अलग-अलग तय होते हैं। इसलिए हलद्वानी में रेट और कम होगा। इससे पहले मई माह में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढे़ थे। सात मई को जहां 14 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढे़ थे। वहीं 19 मई 3 रुपए 50 पैसे की बढोतरी दर्ज की गई थी। जबकि एक अप्रैल को 19 किलाे वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ढाई सौ रुपए बढे़ थे। लेकिन कामर्शियल सिलेंडर के दाम अब तक करीब चार बार गिर चुके हैं। बीते 35 दिनों में कामर्शियल सिलेंडर 300 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ता हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।