हल्द्वानी: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा

खबर शेयर करें

भूमि की नापजोख के एवज में ग्रामीण से मांगी थी रिश्वत, आरोपी के घर पर भी छापेमारी

नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल जिले की धारी तहसील में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने एक ग्रामीण से जमीन की नापजोख करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही उसके हल्द्वानी स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम मौड़ा, तहसील धारी निवासी एक ग्रामीण ने कुछ दिन पहले विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीण ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र के पटवारी द्वारा भूमि की नापजोख के लिए उससे रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी की टीम ने मामले की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी पटवारी निर्मल बोरा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उसे पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों पर बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई सीजन की पहली बर्फबारी से बढ़ी ठंड

शनिवार को विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील क्षेत्र से पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान

एसपी विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही उसके आवास पर भी विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। वहीं, विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम के सदस्यों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।