हल्द्वानी : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी : जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में जनपद की त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु समय सारणी का निर्धारण किया गया है। उन्होने बताया कि 30 सितम्बर व 01 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किये जायेगें, 03 अक्टूबर को 10 बजे से कार्य समांिप्त तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी, 04 अक्टूबर को 10 बजे से अपरांन्ह 03 बजे ताक नाम वापसी, 05 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जायेगा, 12 अक्टूबर को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान होगा तथा 14 अक्टूबर को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।


जिलाधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, प्रातिप्त, जांच तथा प्रतीक आवंटन आदि की कार्यवाही सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर की जायेगी। उन्होने बताया कि उन ग्राम पंचायतों/क्षेत्र पंचायतो जिनमे उप निर्वाचन कराये जा रहे है, के सम्बन्धित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड रामनगर के अंतर्गत सदस्य ग्राम पंचायत की 16 सीटों, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 1 सीट, विकासखंड कोटाबाग के अंतर्गत सदस्य ग्राम पंचायत की 12 सीटों पर तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत की एक सीट पर,विकासखण्ड हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 20 पदों पर, विकासखण्ड भीमताल क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 18 पदों पर, विकासखण्ड धारी क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 38 पदों पर तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के एक पद पर, विकासखण्ड रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 19 पदों पर, विकासखण्ड बेतालघाट क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 46 पदों पर,
विकासखण्ड ओखलकांडा क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 39 पदों पर पर उप निर्वाचन होना है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।