Breaking: बैंकों की हड़ताल टली, ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर

खबर शेयर करें

बैंकों की तीन दिनों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। भारतीय बैंक संघ (आइबीए) और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी।

बैंकों में सोमवार को अब सामान्य तरीके से कामकाज होगा। हड़ताल का आह्वान यूएफबीयू ने किया था। हफ्ते में पांच दिन काम करने या पांच दिवसीय सप्ताह समेत अपनी मांगों पर आइबीए के आश्वासन के बाद रविवार देर रात बैंक यूनियनों ने हड़ताल टालने की घोषणा की।

बैंक यूनियन की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU की बैठक हुई। बैठक में हुई बातचीत के बाद दोनों पक्ष इन बातों पर सहमत हुए, सभी शनिवार को बैंक की छुट्टी करने के मुद्दे पर विचार करने के लिए IBA और UFBU की एक संयुक्त समिति तुरंत बनाई जाएगी। यह समिति हर विकल्प पर विचार करेगी, प्रभावित सभी लोगों से बात करेगी और ऐसा समाधान खोजने की कोशिश करेगी जो सभी पक्षों, खासकर ग्राहकों के लिए सही हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, तीन जिलों में रेड अलर्ट, कई मार्ग बंद

स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम में बदलाव को लेकर IBA के साथ बातचीत शुरू की जाएगी, ताकि उनकी चिंताओं को सरकार के सामने रखा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान

8 मार्च, 2024 की बैठक के मिनट्स में बताए गए अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी ताकि उन्हें जल्द सुलझाया जा सके। इन समझौतों के कारण, UFBU ने कहा है कि वह फिलहाल अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और हड़ताल को वापस ले लेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।